Quantcast
Channel: Hair Growth – Tips And Tricks | StyleCraze
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2609

वजन कम करने के लिए शहद का उपयोग – How to Use Honey for Weight Loss in Hindi

$
0
0

शहद ऐसी चीज है, जो सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। जिन्हें मीठा खाने के लिए मना किया जाता है, वो लोग भी शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर कई वजन कम करने के तरीके ढूंढ रहा है, तो शहद बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम वजन घटाने के लिए शहद का सेवन करने के तरीके बताएंगे। साथ ही जानेंगे कि वजन घटाने के लिए शहद किस तरह फायदेमंद है।

वजन घटाने में शहद क्यों फायदेमंद है? – Honey for Weight Loss in Hindi

शहद कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। फिलहाल, हम नीचे वजन घटाने के लिए शहद के फायदे बता रहे हैं :

1. कैलोरी

शहद को प्राकृतिक चीनी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, जो आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता। 100 ग्राम शहद में 305 कैलोरी होती है। इसका सेवन करने से आपको काफी देर तक के लिए मीठा खाने की इच्छा नहीं होती। साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। यही कारण है कि शहद आपका वजन कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट पिएं। आपको कुछ ही दिनों में अंतर महसूस होने लगेगा (1)। इस तरह से आप वजन कम करने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. एनर्जी

जेसा कि हमने बताया शहद आपको बेहतर कैलोरी प्रदान करता है। ऐसे में एक बार शहद लेने पर आप काफी देर तक ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं। इसमें मौजूद ग्लूकोज को शरीर जल्दी से अवशोषित कर लेता है। इसका सेवन करने से आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं और आपको कमजोरी भी नहीं आती (2)।

3. पाचन दुरुस्त करे

शहद आपके पाचन को भी दुरुस्त करने में मदद करता है। इसमें एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो आपका पेट ठीक रख पाचन शक्ति को दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं।

4. शरीर डिटॉक्स करे

वजन कम करने के लिए शहद का सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। शहद में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स कर विषैले तत्व बाहर करने में मदद करते हैं (3)।

5. भूख घटाए

शहद का सेवन करने से आपकी भूख भी नियंत्रित रहती है। यह आपको ऊर्जा प्रदान करता है, जिस कारण काफी देर तक भूख नहीं लगती। यही कारण है कि ज्यादा न खाने की वजह से आपका वजन कम होने लगता है।

6. पोषक तत्व

शहद में कई पोषक तत्व होते हैं, जिस कारण यह काफी फायदेमंद साबित होता है। नीचे हम 100 ग्राम शहद के पौष्टिक तत्वों के बारे में बता रहे हैं (4):

पोषक तत्व मात्रा
पानी 17.10 ग्राम
ऊर्जा 1272 Kj
प्रोटीन 0.30 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 82.40 ग्राम
शुगर 82.12 ग्राम
ग्लूकोज 35.75 ग्राम
कैल्शियम 9 एमजी
आयरन 0.42 एमजी
पोटैशियम 52 एमजी
फ्लोराइड 7.0 µg
फ्रुक्टोस 40.94 ग्राम
सोडियम 4 एमजी
विटामिन-सी 0.5 एमजी

आइए अब जानते हैं कि मोटापा कम करने के लिए शहद का उपयोग किस तरह से किया जा सकता है।

मोटापा कम करने के लिए शहद का उपयोग कैसे करें?

मोटापा कम करने के लिए हनी आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए शहद का सेवन गर्म पानी के साथ करना सबसे फायदेमंद हो सकता है। जानिए यह कैसे बनता है :

1. शहद और गर्म पानी

1. शहद और गर्म पानी

Shutterstock

  • एक गिलास पानी को उतना तेज गर्म कर लें, जितना गर्म आप पी सकें।
  • फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इस पानी को पी जाएं।
  • इस पानी को आप रोजाना सुबह उठकर खाली पेट पिएं।
  • आप चाहें तो इसमें आधे नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

2. सेब के साथ शहद

2. सेब के साथ शहद

Shutterstock

आप सेब के स्लाइस को शहद में डिप करके सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से शहद के फायदे भी मिलेंगे और सेब का फाइबर और अन्य पोषक तत्व आपका वजन कम करने में मदद करेंगे।

वजन कम करने के लिए शहद की प्रतिदिन खुराक क्या होनी चाहिए? 

मोटापा कम करने के लिए हनी का सेवन रोजाना कितनी मात्रा में करना चाहिए, यह व्यक्ति की उम्र और उसकी शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए शहद की मात्रा निर्धारित की जा सकती है। हालांकि, ज्यादातर लोग वजन कम करने के लिए एक गिलास पानी में एक से दो चम्मच शहद का सेवन करते हैं। अगर आप फिर भी शहद की मात्रा को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो किसी डायटीशियन की मदद से इसकी मात्रा का पता लगा सकते हैं।

ध्यान देने वाली बातें

भले ही शहद काफी फायदेमंद होता है, लेकिन जिस चीज के इतने लाभ हों, उसके कुछ न कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए आपको हम शहद का सेवन करने से पहले कुछ ध्यान देने वाली बातें भी बता रहे हैं :

  • अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो शहद का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है।
  • भले ही शहद आपको फायदा पहुंचाए, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन शरीर में कैलोरी बढ़ा सकता है, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • किसी-किसी को शहद से पेट दर्द होने की भी समस्या हो सकती है। इसमें फ्रुक्टोज होता है, जो आंत के पोषक तत्व को अवशोषित करने की क्षमता में रुकावट पैदा कर सकता है (5)।

वजन घटाने के लिए शहद पर लिखा यह लेख आपका वजन कम करने में वाकई में मददगार साबित हो सकता है। बस आपको जरूरी बातों का ध्यान रखना है, जिसके बारे में हमने इस लेख में आपको बताया है। उम्मीद है कि इस लेख की मदद से आप फिट रहेंगे और अपना अतिरिक्त वजन कम कर सकेंगे। यह लेख कैसा लगा आपको, नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

संबंधित आलेख

The post वजन कम करने के लिए शहद का उपयोग – How to Use Honey for Weight Loss in Hindi appeared first on STYLECRAZE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2609

Trending Articles