Quantcast
Channel: Hair Growth – Tips And Tricks | StyleCraze
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2609

फटी उंगलियों के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies for Painful And Cracked Fingertips In Hindi

$
0
0

खूबसूरत और लंबी उंगलियां भी हमारी सुंदरता में चार चांद लगाती हैं। ऐसे में सुंदर हाथों को और सजाने का मन भला किसका नहीं करेगा। वहीं, कुछ लोग होते हैं, जिनकी उंगलियां फटने लगती हैं। ऐसे में फटी उंगलियां न सिर्फ हाथों की शोभा बिगाड़ती हैं, बल्कि इनमें दर्द भी होता है। फटी उंगलियों की समस्या से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपचार करते हैं, जिनमें से कुछ कारगर साबित हो जाते हैं, तो कुछ असर नहीं दिखाते।

अगर आप भी उंगलियों के फटने की समस्या से परेशान हैं, तो स्टाइलक्रेज का यह लेख खास आपके लिए है। इस लेख में हम आपको फटी उंगलियों से राहत पाने के घरेलू उपचार बताएंगे। बहरहाल, सबसे पहले हम जानेंगे उंगलियां फटने के कारण, फिर जानेंगे इनके घरेलू उपचार।

विषयसूची


उंगलियां फटने के कारण – Causes of Cracked Skin On The Fingertips in Hindi

हालांकि, उंगलियोंं के पोरों के आसपास की त्वचा का छिलना ज्यादा चिंता का विषय नहीं है, लेकिन इनमें दर्द जरूर होता है। उंगलियों के पोरों के फटने के पीछे निम्न कारण हो सकते हैं :

  • रूखी त्वचा, खासतौर पर सर्दियों में।
  • बार-बार हाथ धोना।
  • कठोर केमिकल वाले साबुन या अन्य उत्पाद का इस्तेमाल करना।
  • सनबर्न
  • शुष्क, गर्म और ठंडा मौसम
  • अंगूठा चूसना

उंगलियां फटने के पीछे नीचे बताए गए चिकित्सीय कारण भी हो सकते हैं :

  • एलर्जी : किसी तरह की एलर्जी होने पर भी उंगलियों की त्वचा फट सकती है।
  • नियासिन या विटामिन बी-3 की कमी।
  • विटामिन-ए : विटामिन-ए का अधिक सेवन करने से भी आपकी त्वचा छिल सकती है।
  • हाथ का एग्जिमा : यह आनुवांशिक कारणों से भी हो सकता है। इसके अलावा, केमिकल से भी एग्जिमा की समस्या हो सकती है।
  • सोरायसिस : यह एक त्वचा विकार है, जिसमें त्वचा पर सिल्वर प्लाक या घाव नजर आने लगते हैं।
  • एक्सफोलिएट केराटोसिस : इसमें त्वचा पर फफोले हो जाते हैं, जो बाद में छिलने लगते हैं।
  • कावासाकी बीमारी : एक दुर्लभ बीमारी, जो पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है।

आइए, अब जानते हैं कि फटी उंगलियां ठीक करने के घरेलू उपाय क्या हैं।

फटी उंगलियां ठीक करने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Cracked Fingertips in Hindi

1. वैसलीन

Vaseline

Shutterstock

सामग्री :

  • वैसलीन

क्या करें?

वैसलीन को अपने हाथों और उंगलियों पर अच्छी तरह लगा लें।

ऐसा कब-कब करें?

आप वैसलीन दिन में कई बार अपने हाथों और उंगलियों पर लगा सकते हैं। खासतौर पर तब, जब त्वचा रूखी होने लगे।

यह कैसे काम करती है?

वैसलीन को पेट्रोलियम जेली भी कहा जाता है। रूखी और फटी हुई त्वचा पर वैसलीन एक परत बना देती है, जो इंफेक्शन से बचाती है (1)।

2. पैराफिन वैक्स

Paraffin-Wax

Shutterstock

सामग्री :

  • पैराफिन वैक्स
  • ग्लव्स

क्या करें?

  • पैराफिन वैक्स लेकर इसे गर्म कर लें।
  • अपने हाथों को साबुन से धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें।
  • अपने हाथों को वैक्स में डालें और कुछ सेकंड के लिए डाले रखें। ध्यान दें कि वैक्स उतना ही गर्म हो, जितना आपके हाथ सह सकें।
  • फिर हाथ बाहर निकालें और इस प्रक्रिया को तीन से चार बार दोहराएं।
  • अब तक आपके हाथ में पैराफिन ग्लव बन चुका होगा।
  • अब अपने हाथ पर ग्लव्स चढ़ाएं और 10 से 15 मिनट के लिए सूखने दें।
  • फिर ग्लव्स हटाकर हाथ पर लगी वैक्स भी हटा दें।

ऐसा कब-कब करें?

आप इसे सप्ताह में एक या दो बार कर सकते हैं।

यह कैसे काम करता है?

पैराफिन वैक्स आपके हाथों को मुलायम रख इन्हें फटने से रोकता है। इससे हाथों में नमी बनी रहती है और त्वचा की मृत कोशिकाएं बाहर निकल जाती हैं (2)।

3. सेंधा नमक

Epsom-Salt

Shutterstock

सामग्री :

  • आधा कप सेंधा नमक
  • पानी (आवश्यकतानुसार)

क्या करें?

  • एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें।
  • इस पानी में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाएं।
  • दोनों हाथों को 10 से 15 मिनट के लिए पानी में भिगोएं।
  • आप नमक से हाथों को एक्सफोलिएट भी कर सकते हैं।

ऐसा कब-कब करें?

आप इस प्रक्रिया को सप्ताह में तीन बार दोहरा सकते हैं।

यह कैसे काम करता है?

सेंधा नम त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। सेंधा नमक के पानी में हाथ भिगोने से मृत कोशिकाएं हटती हैं, जिससे फटी उंगलियों से राहत मिलती है (3)।

4. नारियल का तेल

Coconut-Oil

Shutterstock

सामग्री :

  • एक चम्मच नारियल तेल

क्या करें?

  • वर्जिन नारियल तेल लें और दोनों हाथों की मालिश करें।
  • अब तेल को त्वचा में समाने दें।

ऐसा कब-कब करें?

नहाने के बाद आप रोजाना यह तेल लगा सकते हैं।

यह कैसे काम करता है?

नारियल तेल रूखी त्वचा को नमी देता है और फटी उंगलियों को ठीक करने में मदद करता है (4)। इसके अलावा, इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाते हैं (5), (6)।

5. टी-ट्री ऑयल

Tea-Tree-Oil

Shutterstock

सामग्री :

  • दो से तीन बूंद टी-ट्री ऑयल
  • एक-दो चम्मच नारियल तेल

क्या करें?

  • टी-ट्री ऑयल और नारियल तेल को मिला लें।
  • इस मिश्रण को अपनी उंगलियों पर लगाएं और रात भर इसे लगा छोड़ दें।
  • अगली सुबह हाथ धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

आप रोजाना रात को सोने से पहले इसे अपने हाथों पर लगाएं।

क्या करें?

टी-ट्री ऑयल में प्राकृतिक एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं (7)। इसलिए, यह फटी उंगलियों को जल्दी ठीक करता है और उन्हें संक्रमण से बचाता है।

सावधानी :

टी-ट्री ऑयल को बिना कैरियर ऑयल के न लगाएं। इससे आपको जलन महसूस हो सकती है।

6. अरंडी का तेल

Castor oil

Shutterstock

सामग्री :

  • अरंडी का तेल (आवश्यकतानुसार)

क्या करें?

  • थोड़ा-सा अरंडी का तेल लें और फटी उंगलियों पर मालिश करें।
  • फिर 15-20 मिनट बाद धो लें।
  • आप चाहें तो इसे रात भर लगाकर छोड़ सकते हैं।

ऐसा कब-कब करें?

  • रोजाना दिन में एक बार इसे लगाएं।

यह कैसे काम करता है?

अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड और विटामिन-ई होता है, जो घाव भरने में मदद करता है। यही कारण है कि यह त्वचा को ठीक करता है। यह तेल आपके हाथों को नरम रखता है और नमी बनाए रखता है (8)।

7. डायपर क्रीम

सामग्री :

  • डायपर क्रीम

क्या करें?

रात को सोने से पहले अपनी उंगलियों पर डायपर क्रीम लगाएं और रात भर इसे लगा छोड़ दें।

ऐसा कब-कब करें?

आप रोजाना रात को सोने से पहले इसे अपनी उंगलियों पर लगाएं।

यह कैसे काम करता है?

बच्चे की डायपर क्रीम उसे रैशेज से राहत दिलाने में मदद करती है। इसका इस्तेमाल फटी उंगलियों पर भी किया जा सकता है। ऐसा इसमें मौजूद जिंक के कारण होता है। जिंक न सिर्फ फटी उंगलियों को ठीक करने में मदद करता है, बल्कि त्वचा को कोमल भी बनाता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होते हैं (9),(10)।

8. अलसी का तेल

Flaxseed-Oil

Shutterstock

सामग्री :

  • कुछ बूंद अलसी का तेल

क्या करें?

  • अलसी के तेल की कुछ बूंदें प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  • इससे उंगलियों की मालिश करें।
  • आप डॉक्टर की सलाह से अलसी के तेल के सप्लीमेंंट्स भी ले सकते हैं।

ऐसा कब-कब करें?

आप दिन में एक या दो बार इस तेल को लगाएं।

यह कैसे काम करता है?

अलसी का तेल फ्लेक्स प्लांट से मिलता है। इसमें फैटी एसिड होता है, जो शुष्क त्वचा को ठीक करता है और इसे नरम रखता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं (11)।

9. सुपर ग्लू

Super-Glue

Shutterstock

सामग्री :

  • सुपर ग्लू

क्या करें?

फटी उंगली पर एक बूंद सुपर ग्लू डालें और सूखने दें।

ऐसा कब-कब करें?

आप रोजाना सोने से पहले इस प्रक्रिया को अपना सकते हैं।

यह कैसे काम करता है?

सुपर ग्लू फटी उंगलियों को जल्दी ठीक करने में मदद करती है। इसकी एक बूंद आपकी त्वचा को ढक देती है (12)। हालांकि, कुछ ग्लू में ऐसी सामग्री होती है, जिससे आपकी त्वचा पर जलन हो सकती है। इसलिए, इसका इस्तेमाल करने से पहले इसकी पैकेजिंग ठीक से देख लें।

10. लिक्विड बैंडेज

सामग्री :

  • लिक्विड बैंडेज

क्या करें?

  • कटी-फटी उंगलियों पर लिक्विड बैंडज लगा लें।
  • अगर आपके पास लिक्विड बैंडेज नहीं है, तो सामान्य बैंडेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसा कब-कब करें?

आप एक या दो दिन में एक बार इसका इस्तेमाल करें।

यह कैसे काम करता है?

लिक्विड बैंडेज में पॉलिमेरिक परत होती है, जो फटी उंगलियों को ठीक करने में मदद करती है। यह आपकी त्वचा पर नमी बनाए रखती है और धूल व बैक्टीरिया से बचाती है, जिससे संक्रमण नहीं होता। यही कारण है कि यह फटी त्वचा को जल्द ठीक करती है (13)।

11. दस्ताने

Gloves

Shutterstock

सामग्री :

  • हाथ को नमी देने वाले दस्ताने
  • पेट्रोलियम जेली (वैकल्पिक)

क्या करें?

  • अपने हाथों में मॉइस्चराइजिंग जेल वाले दस्ताने पहनें, जो खासतौर पर रूखे और फटे हाथों के लिए बनाए जाते हैं।
  • अगर आपको यह दस्ताने न मिलें, तो दोनों हाथों में पेट्रोलियम जेली लगाएं और सूती दस्ताने पहन लें। इन्हें रात भर पहने रहें।

ऐसा कब-कब करें?

जल्दी असर पाने के लिए रोजाना ये दस्ताने अपने हाथों में पहनें।

यह कैसे काम करता है?

दस्ताने आपके हाथों में नमी बनाकर रखते हैं और सर्दियों के दौरान शुष्क मौसम से हाथों को बचाते हैं। यह आपके हाथों को दिन भर मॉइस्चराइज रखेंगे और फटी त्वचा के दर्द से राहत दिलाते हैं।

12. चैपस्टिक:

Chapstick

Shutterstock

सामग्री :

  • बिना फ्लेवर की चैपस्टिक

क्या करें?

अपनी उंगलियों के फटे भाग पर चैपस्टिक की मोटी परत लगाएं।

ऐसा कब-कब करें?

आप दिन में कई बार इसे अपनी उंगलियों पर लगा सकते हैं।

यह कैसे काम करता है?

ज्यादातर चैपस्टिक में शहद की मोम, कपूर और विटामिन-ई जैसे मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इनमें त्वचा को ठीक करने और इसे मुलायम बनाने के बेहतर गुण होते हैं। इसलिए, यह फटी उंगलियों को ठीक करने में मदद करती है (14)।

13. फ्लेक्सिटोल

सामग्री :

  • फ्लेक्सिटोल

क्या करें?

प्रभावित क्षेत्र पर फ्लेक्सिटोल लगाएं।

ऐसा कब-कब करें?

इसे दो बार अपनी उंगलियों पर लगाएं।

यह कैसे काम करता है?

फ्लेक्सिटोल में मॉइस्चराइज और एक्सफोलिएट करने वाले गुण होते हैं, जिससे त्वचा मुलायम होती है। इसके रोजाना इस्तेमाल से फटी उंगलियां ठीक होने लगती हैं। यह एक एंटीफंगल है, जो आपकी उंगलियों को संक्रमण से बचाएगा।

मौसम बदलने के कारण ज्यादातर लोगों की त्वचा फटने लगती है। अगर आपको भी मौसम बदलने पर यह समस्या होती है, तो नीचे दी गई सावधानी बरतें।

फटी उंगलियों से राहत पाने के टिप्स – Tips To Prevent Cracked Fingertips

  • ठंड के मौसम में बाहर जाते समय अपने हाथों को ढककर रखें।
  • हमेशा अपने हाथों को मॉइस्चराइज करके रखें।
  • खूब पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें।
  • गुनगुने पानी से हाथ धोएं।
  • हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल न करें। इससे त्वचा और रूखी होती है।
  • अपने घर के अंदर ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें।

ऊपर बताए गए उपायों की मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। अगर समस्या ज्यादा बढ़ने लगे, उंगलियों से खून आने लगे या दर्द बढ़ने लगे, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

अब आपको अपनी फटी उंगलियों के कारण हाथ छुपाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऊपर बताए गए घरेलू उपचार से आप फटी उंगलियों से राहत पा सकेंगे। अगर आपको यहां बताए गए घरेलू उपायों के अलावा अन्य कोई उपचार भी पता हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमारे साथ जरूर शेयर करें।

संबंधित आलेख

The post फटी उंगलियों के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies for Painful And Cracked Fingertips In Hindi appeared first on STYLECRAZE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2609

Trending Articles