स्ट्रेच मार्क्स शरीर की सुंदरता बिगाड़ शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। अगर आप इनसे परेशान हैं और इन्हें हल्का करना चाहते हैं, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। यहां हम कुछ फेमस स्ट्रेस मार्क्स क्रीम के बारे में बताएंगे। वैसे लोग स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए कई तरह के उत्पादों को इस्तेमाल में लाते हैं, पर स्ट्रेस मार्क्स के लिए क्रीम के रूप में प्रभावकारी प्रोडक्ट्स का चयन करना जरूरी है। इसी वजह से हम स्टाइलक्रेज के इस लेख में कुछ खास स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए क्रीम के बारे में बता रहे हैं। जानिए ये क्रीम आपके लिए किस प्रकार फायदेमंद हो सकती हैं।
चलिए, जानते हैं कुछ फेमस स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम के बारे में।
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए क्रीम के नाम
1. मेडर्मा स्ट्रेच मार्क्स थेरेपी
स्ट्रेच मार्क्स के लिए क्रीम के रूप में कुछ ऐसा चुनना चाहते हैं, जो पूरी तरह सिर्फ खिंचाव के निशान ठीक करने का काम करती हो, तो यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। कंपनी का दावा है कि मेडर्मा स्ट्रेच मार्क्स थेरेपी मुख्य रूप से स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने का काम करती है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ ही खिंचाव के निशान को हल्का करने में मदद कर सकती है।
गुण:
- सभी प्रकार के स्ट्रेच मार्क्स के लिए उपयुक्त।
- गर्भावस्था में सुरक्षित।
- पारबेन मुक्त।
अवगुण:
- महंगी है।
2. पामर कोकोआ बटर फॉर्मूला मसाज क्रीम फॉर स्ट्रेच मार्क्स
बेस्ट स्ट्रेच मार्क्स क्रीम को लेकर कोई गूगल सर्च करे, तो उत्पादों की सूची में पामर कोकोआ बटर फॉर्मूला का नाम भी नजर आता है। माना जाता है कि यह स्किन पर मौजूद स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के साथ ही चेहरे की रंगत को निखारने का भी काम कर सकती है। साथ ही इसे डलनेस को दूर करने और त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए भी जाना जाता है।
गुण:
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड व परखी गई क्रीम।
- कोकोआ बटर युक्त।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त।
- 12 महीने तक की शेल्फ लाइफ।
अवगुण:
- इसकी गंध कई लोगों को नापसंद हो सकती है।
- चिपचिपी लग सकती है।
3. बायो-ऑयल (स्पेशलिस्ट स्किन केयर ऑयल)
बायो ऑयल एक ऐसा उत्पाद है, जिसका उपयोग मालिश के लिए और मॉइस्चराइजिंग एजेंट के रूप में किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि बायो ऑयल स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के साथ ही स्किन को टाइट करने में भी मदद कर सकता है। नीचे जानिए इसमें मौजूद गुणों के बारे में।
गुण:
- मल्टीपर्पस ऑयल।
- स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करे।
- एजिंग को रोकने में लाभदायक।
- त्वचा की नमी को बरकरार रखे।
- कई विटामिन और अन्य गुणकारी एसेंशियल ऑयल युक्त।
अवगुण:
- यह 100 प्रतिशत प्राकृतिक नहीं है।
- इसका असर धीरे-धीरे होता है।
4. पवित्रा बायो स्किनकेयर ऑयल फॉर प्रेगनेंसी स्ट्रेच मार्क्स विथ आर्गेन ऑयल सैफरॉन एंड विटामिन ई
यह एक ऐसा स्किनकेयर प्रोडक्ट है, जो आयुर्वेदिक चीजों की मदद से बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें सी-बकथॉर्न ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। सी-बकथॉर्न के अलावा इसमें कई विटामिन और मिनरल्स भी उपयोग में लाए गए हैं, जिससे स्ट्रेच मार्क्स हल्के होने के साथ ही त्वचा में निखार लाने में मदद मिलेगी। ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स के लिए क्रीम के रूप में पवित्रा बायो स्किनकेयर ऑयल को चुना जा सकता है।
गुण:
- आर्गन ऑयल और विटामिन-ई युक्त।
- केसर का भी उपयोग किया गया है।
- निशान को कम करने में मदद करता है।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त।
- शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी और ई युक्त।
- कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है।
- इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद करता है।
- एंटी-एजिंग फॉर्मूला।
- हाइपरपिग्मेंटेशन से लड़ता है।
अवगुण:
- कुछ नहीं।
5. बॉडी बूस्ट मिल्क एंड हनी स्ट्रेच मार्क बटर
स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम में बॉडी बूस्ट मिल्क एंड हनी स्ट्रेच मार्क बटर भी शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह कोलेजन और इलास्टिन को बढ़ाने का काम करती है। यह प्राकृतिक तत्वों से बनी क्रीम है, जिसका इस्तेमाल कर कई महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स से राहत मिली है। इसमें गोटू कोला जैसी जड़ी बूटी भी शामिल है, जो त्वचा के कनेक्टिव टिश्यू को मजबूत करके कसावट लाता है, जिससे स्किन टाइट होने के साथ ही खिंचाव के निशान कम हो सकते हैं। साथ ही इसमें गुलाब, अंगूर, जोजोबा और बोरेज तेल भी शामिल हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं। इसी वजह से स्ट्रेच मार्क्स क्रीम में यह प्रसिद्ध है।
गुण:
- कोलेजन और इलास्टिन के उत्पादन को बढ़ावा देती है।
- त्वचा को पोषण देकर मॉइस्चराइज करती है।
- कई प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल किया गया है।
- पैराबेन, आर्टिफिशियल कलर और मिनरल ऑयल रहित।
- एलर्जी और खुजली पैदा करने वाले पदार्थ मुक्त।
अवगुण:
- कुछ नहीं।
6. ब्लू नेक्टर स्ट्रेच मार्क्स एंड स्कार बॉडी लोशन क्रीम विथ कोको बटर, शिया बटर एंड अपलिफ्टिंग रोज
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए क्रीम के रूप में ब्लू नेक्टर को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह काफी लोकप्रिय होने के साथ ही कारगर भी मानी जाती है। कंपनी का दावा है कि इस स्ट्रेच मार्क्स क्रीम को बनाते समय हानिकारक रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसमें कोको और शिया बटर के साथ ही अन्य 12 जड़ी-बूटी को शामिल किया गया है। शायद इसी वजह से स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम के रूप में इसे प्रभावी माना जाता है।
गुण:
- एजिंग से बचाने में करे मदद।
- स्किन इलास्टिसिटी को बढ़ाए।
- त्वचा को हाइड्रेट करे।
- केमिकल मुक्त।
अवगुण:
- महंगी है।
7. नाम्या नेचुरल साइंस बॉडी टोनिंग / स्कल्पटिंग वंडर ऑयल
यह एक मल्टीपर्पस ऑयल है। इस ऑयल की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के साथ ही बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे फाइन लाइन्स और झुर्रियों को भी कम किया जा सकता है। इस तेल का नॉन-ग्रीसी फॉर्मूला त्वचा को नरम और मुलायम बनाने का काम करता है। साथ ही डैमेज स्किन को भी रिपयेर कर सकता है। इस तेल को शरीर के किसी भी हिस्से में उपयोग किया जा सकता है। साथ ही कंपनी का दावा है कि यह तेल नॉन-एलर्जिक है।
गुण:
- एजिंग स्किन में सुधार।
- त्वचा को मुलायम बनाता है।
- प्राकृतिक सामग्री जैसे अंगूर के बीज का तेल, नींबू और नीलगिरी युक्त।
- त्वचा को मॉइस्चराइज करें।
- इवन और टोन्ड स्किन।
अवगुण:
- कुछ नहीं।
8. वाओ स्ट्रेच मार्क्स एंड स्कार लाइटनिंग ऑयल क्रीम
वाओ की स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम का रोजाना इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स के लिए लाभकारी हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम दाग-धब्बों को भी कम करने में उपयोगी हो सकती है। साथ ही इसका निर्माण करते समय नेचुरल सामग्रियों का ही इस्तेमाल किया गया है। इसे दिनभर में तीन बार इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। कंपनी का दावा है कि 4 से 6 हफ्ते में क्रीम का असर दिखने लगेगा। इसमें कई लाभकारी विटामिन भी मौजूद हैं।
गुण:
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त।
- सल्फेट, पेराबेन और मिनरल ऑयल रहित
- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर।
- स्किन इलास्टिसिटी को बेहतर करे।
- शरीर के सभी हिस्सों के लिए उपयोगी।
अवगुण:
- मोटी व चिपचिपी क्रीम।
9. आयोनिक मस्म स्ट्रेच मार्क जेल फॉर जिम एंड प्रेगनेंसी मार्क्स
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए क्रीम के रूप में आयोनिक मस्म को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। यह जेल फॉर्मूला में आती है। इसे गर्भावस्था और जिम की वजह से होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए प्रभावकारी माना गया है। कंपनी का कहना है कि यह स्ट्रेस मार्क्स कम करने में प्रभावी रूप से काम कर सकती है।
गुण:
- स्किन में अच्छे से अवशोषित हो जाती है।
- नेचुरल और ऑर्गेनिक।
- इलास्टिसिटी को बनाए रखे।
- स्किन टिश्यू को डैमेज होने से बचाए।
अवगुण:
- केमिकल हो सकते हैं।
10. मॉम एंड वर्ल्ड बैली बटर विथ मैंगो एंड कोको फॉर स्ट्रेच मार्क्स टम्मी
स्ट्रेच मार्क्स क्रीम के रूप में यह प्रोडक्ट भी प्रचलित है। इस क्रीम को बनाने वाली कंपनी के मुताबिक इसका इस्तेमाल गर्भावतियां भी कर सकती हैं। माना जाता है कि इसके किसी तरह के साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। यह स्ट्रेच मार्क्स हटाने वाली क्रीम लगाने से स्कीन मॉइस्चराइज रहती है। साथ ही यह स्किन की इलास्टिसिटी को बनाए रखती है।
गुण:
- यह त्वचा को मुलायम बनाने का काम करती है।
- आम और कोकोआ बटर से बनी है।
- सभी त्वचा प्रकार के लिए उपयुक्त।
- फेथलेट्स और पेराबेन मुक्त।
अवगुण:
- कुछ नहीं।
स्ट्रेच मार्क्स से आराम पाने के लिए लेख में बताई गयी इन क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि इनका नियमित और सही तरीके उपयोग करने पर ही फायदा हो सकता है। यहां हम स्पष्ट कर दें कि ऊपर बताए गए स्ट्रेच मार्क्स क्रीम के बताए गए सभी गुण कंपनी के दावों पर आधारित हैं। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए क्रीम का उपयोग करते समय किसी भी तरह की एलर्जी हो या त्वचा संबंधी समस्या नजर आने लगे, तो तुरंत क्रीम का इस्तेमाल बंद कर दें। अगर स्ट्रेस मार्क्स क्रीम को लेकर अभी भी कोई दुविधा हो तो एक बार त्वचा विशेषज्ञ से भी जरूर संपर्क करें। हम उम्मीद करते हैं कि त्वचा के उपयुक्त स्ट्रेच मार्क्स क्रीम का चयन करके रिडर्स को स्ट्रेच मार्क्स हल्के करने में मदद मिलेगी।
ताज़े आलेख
The post स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए 10 बेस्ट क्रीम – Stretch Marks Removal Cream in Hindi appeared first on STYLECRAZE.