Quantcast
Channel: Hair Growth – Tips And Tricks | StyleCraze
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2609

सलाद खाने के 10 फायदे, तरीका और नुकसान – Salad Benefits and Side Effects in Hindi

$
0
0

अच्छी सेहत के लिए योग और व्यायाम के साथ-साथ खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है। खान-पान ऐसा होना चाहिए, जिसमें विटामिन और मिनरल के रूप में पर्याप्त पोषक तत्व मौजूद हों। हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हेल्दी फूड में सलाद का भी विशेष स्थान है। यह न सिर्फ हमें कई बीमारियों से बचाता है, बल्कि हमारी त्वचा, आंखों और बालों के लिए भी फायदेमंद है। वैसे सलाद का सेवन सभी करते हैं, लेकिन सलाद खाने के फायदे के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। इसकी जानकारी और फायदों के लिए स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम इसी मुद्दे पर बात करेंगे। साथ इसके फायदों और इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे।

आर्टिकल में सबसे पहले यह जान लेते हैं कि सलाद कहते किसे हैं।

सलाद क्‍या है? – What is Salad in Hindi

अलग-अलग स्थानों पर सलाद बनाने की विधि अगल-अलग है और इसे बड़े ही चाव से खाया भी जाता है। सलाद को विटामिन और खनिज का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यहां हम स्पष्ट कर दें कि सभी सलाद स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक नहीं होते। यइ इस पर निर्भर करता है कि सलाद में क्या-क्या सामग्री मिलाई गई है। इसमें कम मात्रा में ड्रेसिंग और टॉपिंग मिलाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन अगर आप इसे अधिक मात्रा में मिलाते हैं, तो सलाद कैलोरी और वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है (1)।

आइए, अब सलाद से होने वाले प्रमुख फायदों के बारे में जान लेते हैं।

सलाद के फायदे – Benefits of Salad in Hindi

जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा कि सलाद में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इन फायदों के बारे में हम यहां विस्तार से बता रहे हैं।

1. वजन कम करने के लिए

 to lose weight

Shutterstock

अधिक वजन और मोटापा आज एक आम समस्या बन गया है। मोटे लोग इससे कैसे भी करके पीछे छुड़ाना चाहते हैं। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए और वजन को नियंत्रित करने के लिए सलाद अच्छा आहार हो सकता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और कैलोरी की मात्रा कम होती है। साथ ही इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। इस प्रकार भूख कम लगने और ऊर्जा की कम खपत होने से यह आपके वजन को कम करने और नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकता है (2)।

2. आंखों के लिए सलाद खाने के फायदे

पोषक तत्वों की कमी के कारण आंखों की समस्या भी हो सकती है और सलाद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका कारण यह है कि इसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियों और फलों को इस्तेमाल किया जाता है। हर फल और सब्जी में विभिन्न तरह के पोषक तत्व होते हैं। जब इन फलों या फिर सब्जियों को मिलाकर सलाद बनाई जाती है, तो सभी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। इस प्रकार कह सकते हैं कि सलाद में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन, विटामिन-सी (एस्कॉर्बिक एसिड), विटामिन-ई, विटामिन-ए, बीटा कैरोटीन, आवश्यक फैटी एसिड और जिंक जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी आंखों के लिए लाभदायक हैं, जो आंखों को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं (3)।

3. अच्छी नींद के लिए सलाद खाने के फायदे

Benefits of eating a salad for good sleep

Shutterstock

अगर आपको अच्छी तरह से नींद नहीं आती है, तो सलाद आपकी अनिद्रा की समस्या को दूर करने मदद कर सकता है। दरअसल, सलाद में लैक्टुका सैटिवा (Lactuca sativa) नामक सलाद का पत्ता भी मिलाया जाता है। इससे न सिर्फ सलाद का स्वाद बढ़ता है, बल्कि कई पोषक तत्व भी मिलते हैं। लैक्टुका सैटिवा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से आपकी रक्षा करते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण अनिद्रा की समस्या हो सकती है (4)।

4. प्रतिरक्षा प्रणाली में करे सुधार

अगर आप अक्सर बीमार रहते हैं, तो हो सकता है कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो। इस समस्या को दूर करने के लिए सलाद आपकी मदद कर सकता है। सलाद में प्रोटीन पाया जाता है (5)। प्रोटीन न सिर्फ आपकी मसल्स को बेहतर बनाता है, बल्कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली में भी सुधार करने में आपकी मदद करता है (6)।

5. पाचन में सुधार के लिए सलाद खाने के फायदे

बिगड़ा हुआ पाचन तंत्र कई समस्याओं को जन्म देता है। इससे पेट तो खराब होता ही है साथ ही बिगड़े हुए पेट की वजह से काम में मन भी नहीं लगता। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियों से बने सलाद का सेवन आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। इसमें पाया जाना वाला फाइबर पाचन तंत्र और आंतों की समस्या को दूर करने में सहायक होता है (7)।

6. स्वस्थ हृदय के लिए

For a healthy heart

Shutterstock

हृदय की समस्या से ग्रस्त लोगों को हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे मरीज स्वस्थ हृदय के लिए सलाद का सेवन कर सकते हैं। इसमें उपयोग होने वाली हरी पत्तेदार सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में फाेलेट और विटामिन-बी पाया जाता है। ये पोषक तत्व हृदय को कई समस्याओं से बचाने के अलावा, उसकी कार्य प्रणाली में भी सुधार करते हैं। साथ ही सलाद में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो बेहतर हृदय के लिए जरूरी माने गए हैं (7)।

7. फाइबर से भरपूर

सलाद को फलों और सब्जियों के मिश्रण से बनाया जाता है और इन दोनों को पोषक तत्वों की खान माना जाता है। इनमें से एक पोषक तत्व फाइबर है। सलाद के रूप में फाइबर का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। यह न सिर्फ आपकी पाचन तंत्र की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करता है, बल्कि आंतों की समस्या के साथ ही पेट की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा, यह वजन को भी नियंत्रण करने में आपकी मदद कर सकता है (7)।

8. मांसपेशियों के निर्माण के लिए सलाद खाने के फायदे

सलाद का सेवन आपकी मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मिलाई जाने वाली पालक में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है (5), जो आपकी मांसपेशियों के निर्माण में और उनको मजबूत करने में आपकी मदद करता है। इसलिए, जिम करने वालों और एथलीटों को भोजन में पालक शामिल करने की सलाह दी जाती है (6)।

9. हड्डियों के लिए सलाद

Salad for bones

Shutterstock

सलाद में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। इनमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता हैं (5)। ये हड्डियों के विकास में मदद करने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत करते हैं। इसके अलावा, ये पोषक तत्व ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से भी बचाते हैं (7) (8)।

10. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

सलाद में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकते हैं। ये कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकते हैं और कैंसर की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करते हैं। इसके अलावा, ये आपकी हृदय से संबंधित कई परेशानियों को भी दूर करने में कारगर होते हैं (7)।

सलाद से होने वाले फायदों के बारे में जानने के बाद अब इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों के बारे में बात करते हैं।

सलाद के पौष्टिक तत्व – Salad Nutritional Value in Hindi

इतना तो आप जान ही गए हैं कि सलाद में कुछ खास पोषक तत्व होते हैं। यहां हम सलाद में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही आपको उनकी मात्रा के बारे में भी बताएंगे (5)।

पोषक तत्व मात्रा प्रति 100 ग्राम
कैलोरी 18 kcal
प्रोटीन 2.35 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 3.35 ग्राम
फाइबर 1.2 ग्राम
शुगर 1.18 ग्राम
मिनरल्स
कैल्शियम 71 मिलीग्राम
आयरन 1.69 मिलीग्राम
पोटैशियम 353 मिलीग्राम
सोडियम 106 मिलीग्राम
जिंक 0.16 मिलीग्राम
विटामिन
विटामिन सी 31.8 मिलीग्राम
विटामिन ए 4706 IU
विटामिन के 216.5 माइक्रोग्राम

अब हम आर्टिकल के इस हिस्से में बता रहे हैं कि सलाद में क्या-क्या मिक्स किया जा सकता है।

सलाद में क्या-क्या खाना चाहिए – What to Eat in salad in Hindi

सलाद को बनाने के लिए कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है, जिसमें सबसे जरूरी बात यह है कि सलाद को कैसे बनाएं और उसमें क्या-क्या इस्तेमाल करें। यहां हम बता रहे हैं कि सलाद बनाते समय किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए (1)।

  • सलाद में टमाटर, प्याज, पालक और धनिया पत्ता जैसे कम वसा युक्त सब्जियों का उपयोग करना चाहिए।
  • ड्रेसिंग के लिए आप ऑलिव ऑयल या अन्य वनस्पति तेल के साथ सिरका का उपयोग कर सकते हैं।
  • टॉपिंग के लिए कम मात्रा में पनीर और सूखे मेवे का उपयोग कर सकते हैं।
  • आप सलाद में उच्च फाइबर वाली चीजें जैसे फलियां (बीन्स), कच्ची सब्जियां, ताजे और सूखे फलों काे जरूर शामिल करें।

सलाद बनाने के बाद यहां हम आपको बता रहे हैं कि सलाद को कैसे, कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

सलाद खाने का तरीका – When to Eat Salad in Hindi

सलाद पाेषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसका सेवन कभी भी और कैसे भी कर लो। सलाद बनाने की विधि अलग-अलग स्थानों पर अलग अलग होती है, जिनका अलग-अलग प्रभाव हो सकता है। इसलिए, अच्छा होगा कि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में मतलब करीब डेढ़ कप तक ही करें। आप इसे सुबह के नाश्ते, लंच या फिर डिनर में कभी भी खा सकते हैं (9)।

सलाद खाने से पहले सलाद के नुकसान के बारे में जानना भी जरूरी है।

सलाद खाने के नुकसान – Side Effects of Salad in Hindi

इसमें कोई दो राय नहीं कि सलाद में ढेरों पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सलाद हर लिहाज में फायदेमंद होगा। कुछ मामलों में यह हानिकारक भी हो सकता है, जैसे:

  • कुछ कच्ची सब्जियों में बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें सलाद में शामिल करने से फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है (10)।
  • सलाद में शामिल किए गए उच्च वसा युक्त पदार्थों से मोटापा होने के साथ ही और भी कई बीमारियों की समस्या हो सकती है (1)।
  • सलाद में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है (1)। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने गैस व पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है (11)।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद यह तो स्पष्ट हो गया कि सलाद का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से कितना फायदेमंद है। अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए, तो आप न तो बीमार पड़ेंगे और न ही इलाज पर पानी की तरह पैसा बहाना पड़ेगा। बस आपको करना इतना है कि अपनी डाइट में थोड़ा-सा बदलाव कर सलाद को खास जगह देनी है। इसके बाद कोई भी बीमारी आपके पास फटके भी नहीं। सलाद को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आपको किस प्रकार लाभ हुआ, इस बारे में हम नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

संबंधित आलेख

The post सलाद खाने के 10 फायदे, तरीका और नुकसान – Salad Benefits and Side Effects in Hindi appeared first on STYLECRAZE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2609

Trending Articles