सेलेरी एपियासी जाति का एक बहुत ही गुणकारी पौधा है, जो भूमध्यसागरीय और उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्रों से निकलकर आज पूरे विश्व में एक सब्जी के रूप में खाया जाता है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल सूप और सलाद के रूप में किया जाता है। चिकित्सा जगत ने इसके विभिन्न औषधीय गुणों को सामने लाकर रखा है। सेलेरी का वैज्ञानिक नाम एपियम ग्रोवोलेंस है (1) और इसमें कैल्शियम, सोडियम, मैग्निशियम व आयरन तत्व शामिल हैं। इसमें विटामिन-ए, सी, ई, डी, बी-6, बी-12 और विटामिन-के भी पाया जाता है। सेलेरी का जूस त्वचा, बाल और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए सेलरी का जूस आपके लिए किस प्रकार लाभकारी है।
स्वास्थ्य के लिए सेलेरी जूस के फायदे – Health Benefits of Celery Juice in Hindi
सेलेरी जूस कई पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें लगभग सभी आवश्यक विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और ऊर्जा शामिल है, जो सामूहिक रूप से हमारे शरीर को प्राकृतिक रूप से चलाने में मदद करते हैं। नीचे जानिए, स्वास्थ्य के लिए सेलेरी जूस के विभिन्न फायदों के बारे में:
1. कैंसर से बचाव:
रोजाना सेलेरी जूस का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव किया जा सकता है। सेलेरी में 8 प्रकार के एंटी-कैंसर पदार्थ होते हैं, जो कई तरीकों से कैंसर को ठीक कर सकते हैं। सेलेरी जूस में मौजूद एसिटिलेनिक पदार्थ ट्यूमर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। इसमें मौजूद फोनोलिक एसिड, प्रोस्टाग्लैंडिन (कैंसर कोशिकाओं को बढ़ाता है) को निष्क्रिय करता है और फाइटो हमारे कोशिकाओं के डीएनए को नष्ट करने वाली मुक्त कोशिकाओं को रोकता है (2)।
2. कोलेस्ट्रॉल को करता है कम:
सेलेरी का रस हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का एक उत्कृष्ट प्राकृतिक उपाय है। इसमें 3-एन-ब्यूटिफ्थाथाइड नामक एक रासायनिक यौगिक होता है, जो रक्त प्रवाह में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। यह पित्त या स्टेरॉयड एसिड के स्राव को भी बढ़ावा देता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। सेलेरी के केवल 2 डंठल से निकाला गया रस, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सात पॉइंट्स तक कम कर सकता है।
3. रक्त प्रवाह नियंत्रण:
रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए आप रोजाना एक गिलास सेलेरी का जूस पी सकते हैं। इसमें मौजूद 3-एन-ब्यूटिफ्थाथाइड स्ट्रेस हार्मोन के स्राव को कम करता है। इससे रक्त वाहिकाओं के आसपास मौजूद मांसपेशियों को आराम मिलता है और भीतर की दीवारों पर अधिक दबाव पैदा किए बिना रक्त संचार आसानी से होता है (3)।
4. पाचन संबंधी तकलीफों से रक्षा:
पाचन संबधी समस्याओं को ठीक करने में सेलेरी का जूस काफी ज्यादा मदद करता है। इसमें फाइबर होने के कारण यह प्राकृतिक रूप से लैक्सेटिव होता है। कब्ज जैसी समस्या से निजात दिलाने में फाइबर बेहद फायदेमंंद होता है। पाचन तंत्र को सही रखने के लिए आप रोजाना सेलेरी के रस का सेवन कर सकते हैं (4)।
5. कैल्सिफिकेशन से बचाव:
ताजा सेलेरी का रस हमारे गॉल ब्लैडर, यूरिन ब्लैडर और गुर्दे के अंदर कैल्सिफिकेशन को बनने से रोकता है। सेलेरी का रस इन अंगों से अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को हटाने की क्षमता रखता है। सेलेरी इन अंगों में मौजूद स्टोन को तोड़ आसानी से हटा सकता है (5)।
6. एसिड बेस संतुलन:
अध्ययनों से पता चला है कि सेलेरी ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो शरीर में एसिड को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। यह एसिडिटी को कम करता है और हमारे शरीर को क्षारीय बनाता है, ताकि पीएच स्तर अच्छा बना रहे (6)।
7. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण:
सेलेरी का रस हाई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से समृद्ध होता है। इसमें पॉली एसिटिलीन नामक कार्बनिक यौगिक पाया जाता है, जो ऑस्टियो आर्थराइटिस, गाउट व रूमेटोइड आर्थराइटिस जैसी हड्डियों की बीमारियों में सूजन को रोकता है। इसके अलावा, यह ब्रोंकाइटिस व अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी विकारों को को भी रोकने का काम करता है (7)।
8. डाइयुरेटिक्स (मूत्रवर्धक) :
एक अच्छा डाइयुरेटिक्स होने के कारण सेलेरी का रस मूत्र के उत्पादन की सुविधा प्रदान कर, हमें स्वस्थ रहने में मदद करता है। दरअसल, इसमें मौजूद दो आवश्यक खनिज, सोडियम और पोटेशियम हमारे शरीर के तरल पदार्थ को नियमित करने में मदद करते हैं, जिससे मूत्र को त्यागना आसान हो जाता है।
9. वजन पर नियंत्रण :
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो रोजाना सेलेरी के जूस का सेवन कर सकते हैं। सेलेरी एक कारगर वेट कंट्रोलर की तरह काम करता है। इसमें कैलरी कम होती है। यह भूख को शांत कर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है (8)।
10. अनिंद्रा से निजात :
अनिद्रा (इंसोम्निया) से परेशान लोग सेलेरी के जूस का सेवन कर सकते हैं। यह नींद संबंधी विकार है, जो शरीर पर काफी ज्यादा नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसमें मौजूद, मैग्नीशियम हमारी नसों को आराम देने का काम करता है, जिससे अनिद्रा की शिकायत काफी कम हो जाती है (9)।
त्वचा के लिए सेलेरी जूस के फायदे – Skin Benefits of Celery Juice in Hindi
सेलेरी का रस त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बाजार में मौजूद सिंथेटिक सौंदर्य उत्पादों की जगह आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे जानिए, सेलेरी का रस किस प्रकार त्वचा को बेहतर बनाने में योगदान करता है :
11. त्वचा को रखता है हाइड्रेट:
सेलेरी जूस का नियमित सेवन त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। वजन के आधार पर सेलेरी के पौधे में 95% जल मौजूद होता है। शरीर को प्रतिदिन जितने पानी की आवश्यकता होती है, उसे पूरा करने के लिए आप सेलेरी का जूस पी सकते हैं। यह त्वचा की कोशिकाओं को हाइड्रेट रखता है, जिससे त्वचा मुलायम बनी रहती है।
12. त्वचा की क्षति और अन्य विकारों से बचाव:
सेलेरी के रस में मौजूद पानी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को शुद्ध कर, हमारी त्वचा को निखारने का काम करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स मूल रूप से ‘फ्री रेडिकल स्कैवेंजर’ होते हैं, जो हमारे शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त करते हैं और त्वचा की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से रोकते हैं। दूसरी ओर पानी विषाक्त पदार्थों के उन्मूलन के साथ-साथ शरीर से अन्य अपशिष्ट पदार्थों को दूर करने का काम करता है, जिससे त्वचा विकारों से दूर रहती है (10)।
13. त्वचा को रखता है जवां:
सेलेरी का जूस विटामिन-ए, बी, सी, के, नियासिन और फोलेट से समृद्ध है, जो त्वचा की मरम्मत के साथ-साथ त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखता है। ये विटामिन कोलेजन के उत्पादन और त्वचा को पोषित रखने में भी मदद करते हैं। अपनी त्वचा को जवां रखने के लिए आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं।
14. बढ़ती है त्वचा की चमक:
सेलेरी के रस में कई जरूरी खनिज मौजूद हैं, जिनमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम व सेलेनियम शामिल हैं। ये खनिज त्वचा के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। आप चमकदार त्वचा के लिए रोजाना सेलेरी के जूस का सेवन कर सकते हैं।
स्वास्थ्य और त्वचा के साथ-साथ सेलेरी का जूस बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है।
बालों के लिए सेलेरी जूस के फायदे – Hair Benefits of Celery Juice in Hindi
यहां जानिए, सेलेरी का जूस बालों के लिए किस प्रकार लाभदायक है :
15. बालों का संपूर्ण ध्यान:
सेलेरी का रस पूर्ण रूप से बालों का ध्यान रखता है। जैसा कि हमने पहले बताया है कि सेलेरी में पानी और विटामिन-ए की उच्च मात्रा होती है और ये दोनों ही बालों के लिए काफी जरूरी है। पानी बालों को हाइड्रेट रखता है और विटामिन-ए बालों में होने वाली रूसी व स्कैल्प संबंधी अन्य समस्याओं के निवारण में मदद करता है। विटामिन बालों की जड़ों को पोषण देने का काम करता है। सेलेरी का जूस बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है और बालों की बनावट में भी सुधार करता है। बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सेलेरी के रस का नियमित सेवन कर सकते हैं।
सेलेरी एक नेचुरल हर्ब है, जिसका सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं, लेकिन इसका रस काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कई औषधीय गुणों से भरपूर सेलेरी का जूस शरीर के आंतरिक स्वास्थ्य से लेकर त्वचा और बालों के लिए भी काफी ज्यादा लाभकारी है। इसका नियमित सेवन शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखता है। आपको यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें।
संबंधित आलेख
The post त्वचा, बाल और स्वास्थ्य के लिए सेलेरी जूस के 15 फायदे – Amazing Benefits Of Celery Juice in Hindi appeared first on STYLECRAZE.